30 नवंबर तक हर हाल में कूपन वितरित करें
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Nov 2015 6:20 AM
अरवल : सदर प्रखंड कार्यालय में जिला आपूर्ति पदाधिकारी अशोक कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में कूपन वितरण की समीक्षा की गयी, जिसमें सभी पंचायत सचिवों ने भाग लिया.समीक्षा बैठक के दौरान सभी पंचायत सचिवों से कूपन वितरण की जानकारी ली गयी. जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बचे कूपन को 30 नवंबर तक हर हाल में लाभुकों […]
अरवल : सदर प्रखंड कार्यालय में जिला आपूर्ति पदाधिकारी अशोक कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में कूपन वितरण की समीक्षा की गयी, जिसमें सभी पंचायत सचिवों ने भाग लिया.समीक्षा बैठक के दौरान सभी पंचायत सचिवों से कूपन वितरण की जानकारी ली गयी. जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बचे कूपन को 30 नवंबर तक हर हाल में लाभुकों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया .इन्होंने बताया कि 01 दिसंबर को पुन: कूपन वितरण के लिए समीक्षा किया जायेगा.
कूपन वितरण कार्य में आना कानी करने वाले कर्मियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी.समीक्षा बैठक के बाद जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि जिला क्षेत्र के सभी पंचायतों में कूपन का वितरण किया जा चुका है.शेष पांच प्रतिशत कूपन शीघ्र वितरित करने का निर्देश दिया गया है. पंचायत सचिवों को एक लाभुक को एक ही कूपन देने का निर्देश दिया है. सोनवर्षा एवं परासी पंचायत में कूपन वितरण कार्य धीमी गति से होने पर दोनों पंचायत सचिवों को फटकार लगाई. बैठक में अनुमंंडल पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार , बीडीओ अरविंद कुमार सिंह,प्रखंड प्रसार पदाधिकारी विनोद प्रसाद के अलावा सभी पंचायत सचिव आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










