जम्हारू गांव में नहीं है मूलभूत सुविधा

वंशी (अरवल) : आज भी जम्हारू गांव सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत समस्याओं के मकर जाल में फंसा है. ग्रामीण सड़क निर्माण की मांग को लेकर कई बार प्रदर्शन भी किया गया है. इसके बाद अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन भी दिया. उस समय लोगों की आस जगी कि अब हमारे गांव में आवागमन की […]
वंशी (अरवल) : आज भी जम्हारू गांव सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत समस्याओं के मकर जाल में फंसा है. ग्रामीण सड़क निर्माण की मांग को लेकर कई बार प्रदर्शन भी किया गया है. इसके बाद अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन भी दिया. उस समय लोगों की आस जगी कि अब हमारे गांव में आवागमन की सुविधा बहाल होगी,
लेकिन वर्षों बीतने के बाद भी गांव की समस्या जस-की-तस बनी है. बरसात के दिनों में स्कूली छात्रों को विद्यालय में आने-जाने की समस्या को देखते हुए ग्रामीण चंदा कर ईंट एवं मिट्टी भराई का काम करवाया था. ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व विधायक से कई बार सड़क निर्माण की मांग की गयी, लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिला. इस सड़क के निर्माण होने से जम्हारू, रामपुर, समेत आसपास के कई गांवों की दूरी मुख्य सड़क से कम होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




