ePaper

भ्रष्टाचार पर काबू पाने में सहयोग की अपील

Updated at : 25 Nov 2015 6:18 AM (IST)
विज्ञापन
भ्रष्टाचार पर काबू पाने में सहयोग की अपील

अरवल : विकास कार्यों की गुणवत्ता के लिए भ्रष्टाचार की संस्कृति को बदलना होगा .उक्त बातें सदर प्रखंड के मुसड़ा गांव में अखंड कीर्तन के समापन को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक रविंद्र सिंह ने कही . इन्होंने दलाली ,रिश्वतखोरी की संस्कृति पर काबू पाने के लिए आम लोगों से सहयोग की अपील की. इन्होंने […]

विज्ञापन

अरवल : विकास कार्यों की गुणवत्ता के लिए भ्रष्टाचार की संस्कृति को बदलना होगा .उक्त बातें सदर प्रखंड के मुसड़ा गांव में अखंड कीर्तन के समापन को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक रविंद्र सिंह ने कही . इन्होंने दलाली ,रिश्वतखोरी की संस्कृति पर काबू पाने के लिए आम लोगों से सहयोग की अपील की.

इन्होंने अपील किया है कि विकास कार्य की गुणवता के लिए जन निगरानी तथा भ्रष्टाचार पर काबू पाने के लिए जन नियंत्रण की प्रणाली विकसीत करने में सहयोग करें. इस मौके पर दोगोला प्रतियोगिता का आयोजन मदन व्यास एवं शिव जनम व्यास के बीच सदभावना के बीच किया गया. इस मौके पर विधायक के निजी सहायक एके प्रभाकर अर्जुन देव, आइपी के नेता गया प्रसाद, कुशवाहा महासभा के प्रवक्ता अशोक वर्मा आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन