बिजली कनेक्शन देने में विभाग कर रहा परेशान

अरवल : जिला पदाधिकारी आलोक रंजन घोष की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में गुरुवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें जिले क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों के लोगों ने अपनी समस्याओं को लेकर गुहार लगायी. आयोजित दरबार में 21 मामले आये, जिनमें नौ मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया. इस दौरान मुबारकपुर […]
अरवल : जिला पदाधिकारी आलोक रंजन घोष की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में गुरुवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें जिले क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों के लोगों ने अपनी समस्याओं को लेकर गुहार लगायी. आयोजित दरबार में 21 मामले आये, जिनमें नौ मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया.
इस दौरान मुबारकपुर खटागी निवासी परमानंद सिंह ने गांव में बिजली उपलब्ध कराने के लिए गुहार लगायी. मखबुलपुर बलिदाद निवासी सबीर आलम ने विद्युत कनेक्शन देने में विभाग द्वारा आनाकानी करने का आरोप लगाया. शिवनगर निवासी विमला देवी ने अपने पति के आकस्मिक निधन पर सहायता राशि की मांग की.
बैदराबाद निवासी राजू कुमार ने अतिक्रमण हटाने के लिए गुहार लगायी. हसनपुर निवासी देवनती देवी ने इंदिरा आवास के तहत पक्का मकान बनाने के लिए गुहार लगायी. इसी प्रकार अन्य लोगों ने अपने समस्याओं के निराकरण के लिए आयोजित दरबार में गुहार लगायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




