ePaper

अरवल टीम ने बक्सर टीम को पराजित किया

Updated at : 19 Nov 2015 4:18 AM (IST)
विज्ञापन
अरवल टीम ने बक्सर टीम को पराजित किया

अरवल(ग्रामीण) : जिले के क्रिकेट टीम ने मधुबनी में बीनू माकड़ अंडर 17 राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में अरवल की टीम ने बक्सर को 67 रनों से पराजित किया. अरवल टीम के कप्तान शिवम कुमार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. निर्धारित ओवरों में तीन विकेट खो कर 148 रनों का स्कोर […]

विज्ञापन

अरवल(ग्रामीण) : जिले के क्रिकेट टीम ने मधुबनी में बीनू माकड़ अंडर 17 राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में अरवल की टीम ने बक्सर को 67 रनों से पराजित किया. अरवल टीम के कप्तान शिवम कुमार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. निर्धारित ओवरों में तीन विकेट खो कर 148 रनों का स्कोर खड़ा किया.

जिसमें अरवल टीम के कप्तान शिवम कुमार ने सर्वाधिक 36 रनों का योगदान दिया. वहीं वक्सर की टीम 71 रनों पर ऑल आउट हो गयी. अरवल की टीम को विजयी होने पर जिला खेल पदाधिकारी जयनारायण कुमार, जिला सचिव संजय कुमार उर्फ मंटू, खेल प्रशिक्षक कुणाल किशोर, मनोज कुमार ,प्रमोद कुमार, श्री कांत शर्मा, अरुण मिश्रा, विद्याभूषण के अलावा क्रिकेट प्रेमियों ने टीम के खिलाडि़यों का हौसला बढ़ाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन