हत्या कर युवक की लाश फेंकी, एनएच 31 जाम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Jun 2015 7:16 AM

विज्ञापन

मोकामा : बरहपुर में गंगा नदी किनारे सड़ा- गला शव बरामद किया गया. रविवार को मिला शव लापता विपिन राम (18 वर्ष) का बताया जा रहा है. विपिन राम के परिजनों ने पहचान का दावा करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर एनएच -31 जाम कर दिया. आधिकारिक तौर पर शव की शिनाख्त नहीं […]

विज्ञापन
मोकामा : बरहपुर में गंगा नदी किनारे सड़ा- गला शव बरामद किया गया. रविवार को मिला शव लापता विपिन राम (18 वर्ष) का बताया जा रहा है. विपिन राम के परिजनों ने पहचान का दावा करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर एनएच -31 जाम कर दिया. आधिकारिक तौर पर शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है.
मोकामा थानाध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद ने बताया कि बरामद शव काफी सड़ चुका है. परिजनों के दावे के अनुरूप शव की पहचान के लिए फॉरेंसिक टीम का सहारा लिया जायेगा. तीन घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. रविवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि गंगा नदी किनारे शव पड़ा हुआ है. इसी बीच बरहपुर से चार दिनों से लापता मोर निवासी विपिन राम के परिजन भी वहां जुट गये.
क्या है मामला
गौरतलब है कि मोर निवासी तेतर राम का बेटा विपिन राम बरहपुर की चाऊमिन दुकान में काम करता था. विगत 10 जून से वह रहस्यमय तरीके से लापता था. घटना के बाद चाऊमिन दुकानदार अनिल राय भी पूरे परिवार के साथ गायब है.
लापता युवक विपिन राम के परिजनों ने आरोप लगाया था कि अनिल राय ने विपिन की हत्या कर लाश को गायब कर दिया है. रविवार को शव मिलन के बाद विपिन के परिजन पुलिस पर शिथिलता बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे तथा सड़क जाम कर दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन