ePaper

इनसान के अंदर होती है असीम शक्ति

Updated at : 14 Jun 2015 8:19 AM (IST)
विज्ञापन
इनसान के अंदर होती है असीम शक्ति

जिलास्तरीय सम्मेलन में हरिद्वार, पटना व गया से आये गायत्री परिवार के लोग कुर्था (अरवल) : प्रखंड की अग्रवाल धर्मशाला में गायत्री तीर्थ शांति कुंज, हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित जिलास्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन हरिद्वार से आये ब्रह्मदत पांडेय, रामदत तिवारी व पटना जोन के अयोध्या बाबू व गया उपजोन के […]

विज्ञापन

जिलास्तरीय सम्मेलन में हरिद्वार, पटना व गया से आये गायत्री परिवार के लोग

कुर्था (अरवल) : प्रखंड की अग्रवाल धर्मशाला में गायत्री तीर्थ शांति कुंज, हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित जिलास्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन हरिद्वार से आये ब्रह्मदत पांडेय, रामदत तिवारी व पटना जोन के अयोध्या बाबू व गया उपजोन के समन्वयक संतोष कुमार संगम ने किया.

इस दौरान अरवल जिले में मिशनरी गतिविधियों को बढ़ाने व व्यवस्थित करने को लेकर रूपरेखा पर चर्चा की गयी. पूज्य गुरुदेव एवं माता जी के संरक्षण से अपने पारिवारिक जिम्मेवारियों का निर्वहन करते हुए आप जिस श्रद्धा से मिशन के कार्य में लगे हैं. इसको लेकर उन्होंने उपस्थित भक्तों को बधाई दी. वहीं, ब्रह्मदत पांडेय ने कहा की गायत्री मंत्र, जो सूर्य की तरह धरती और हवा की तरह है.

उन्होंने कहा कि इनसान के भीतर ऐसी शक्ति है कि अगर आप इसे जगा देते हैं, तो आप ऋषि हो सकते हैं या महामानव हो सकते हैं, जॉर्ज वाशिंगटन हो सकते हैं, गांधी हो सकते हैं, नेपोलियन या फिर विवेकानंद हो सकते हैं. गायत्री उपासना द्वारा गायत्री की फिलॉस्फी को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है. मौके पर गायत्री परिवार के जिला इंचार्ज चितरंजन शर्मा, दिनेश प्रसाद, विनोद प्रसाद समेत महिला व पुरुष उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन