कार्यपालक सहायक संघ चौथे दिन भी रहा हड़ताल पर

अरवल (ग्रामीण) : बिहार राज्य कार्यपालक सहायक संघ, अरवल इकाई महासंघ गोप गुट के मार्गदर्शन में चौथे दिन भी हड़ताल जारी रही. इसके तहत समाहरणालय परिसर में हड़ताली कर्मियों ने धरना दिया, जिसे महासंघ गोप गुट के संयोजक डॉ प्रेमचंद्र तिवारी अनुसूचित कर्मचारी संघ के रण विजय कुमार, उमेश प्रसाद एवं अमीन संघ के अध्यक्ष […]
अरवल (ग्रामीण) : बिहार राज्य कार्यपालक सहायक संघ, अरवल इकाई महासंघ गोप गुट के मार्गदर्शन में चौथे दिन भी हड़ताल जारी रही. इसके तहत समाहरणालय परिसर में हड़ताली कर्मियों ने धरना दिया,
जिसे महासंघ गोप गुट के संयोजक डॉ प्रेमचंद्र तिवारी अनुसूचित कर्मचारी संघ के रण विजय कुमार, उमेश प्रसाद एवं अमीन संघ के अध्यक्ष रवि कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि कार्यपालक सहायकों की मांग जायज है, इसे सरकार को अतिशीघ्र मान लेना चाहिए. सरकार कुंभकर्णी निद्रा में सोयी है, जो हड़ताली कार्यपालक सहायकों के हित में नहीं है.
उनलोगों ने कहा कि जब तक सात सूत्री मांगों को सरकार मान नहीं लेती है, तब तक हड़ताल जारी रहेगी. कर्मियों ने आंदोलन क ो असंवैधानिक तरीके से दबाने की साजिश के खिलाफ एकजुट होकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहने का संकल्प दोहराया. मौके पर श्रीराम पाठक, रंजीत कुमार, मनींद्र कुमार, मुन्ना, रेणु, ऋतु के अलावा अन्य कार्यपालक सहायक मौजूद थे. धरना की अध्यक्षता कार्यपालक सहायक संघ के अध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




