राज्य सरकार हर मोरचे पर विफल : अमरेंद्र

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jun 2015 7:02 AM

विज्ञापन

कुर्था (अरवल) : राज्य सरकार हर मोरचे पर विफल साबित हो रही है. आये दिन राज्य से किसानों व मजदूरों का पलायन हो रहा है. उक्त बातें भाजपा नेता सह कुर्था प्रखंड प्रमुख अमरेंद्र सिंह ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान कहीं. उन्होंने कहा कि आज भी विभिन्न पैक्स में किसानों के धान पड़े हैं तथा […]

विज्ञापन
कुर्था (अरवल) : राज्य सरकार हर मोरचे पर विफल साबित हो रही है. आये दिन राज्य से किसानों व मजदूरों का पलायन हो रहा है. उक्त बातें भाजपा नेता सह कुर्था प्रखंड प्रमुख अमरेंद्र सिंह ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान कहीं.
उन्होंने कहा कि आज भी विभिन्न पैक्स में किसानों के धान पड़े हैं तथा किसानों को पैसे का भुगतान नहीं किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि तमाम नलकूप बंद पड़े हैं, जबकि सरकार ने कई दफा चालू कराने की घोषणा की. नहरों की स्थिति बद से बदतर है. किसान व उनके बच्चे पलायन करने को विवश हैं. मौके पर भाजपा नेता अनिल कुमार, अमलेश सिंह, रामजी सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन