ePaper

बारिश से एनएच-110 पर तीन फुट हुआ जलजमाव

Updated at : 11 Jul 2019 4:53 AM (IST)
विज्ञापन
बारिश से एनएच-110 पर तीन फुट हुआ जलजमाव

अरवल : जिले में हो रही बारिश से शहर में जलजमाव हो गया है. इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. जिला पर्षद अध्यक्ष ने समाहर्ता को पत्र लिखकर जलनिकासी की मांग की है. बुधवार को नगर पर्षद ने पंपसेट लगाकर एनएच 110 से पानी निकाला, लेकिन दोपहर में हुई बारिश के कारण पूरा शहर जलमग्न […]

विज्ञापन

अरवल : जिले में हो रही बारिश से शहर में जलजमाव हो गया है. इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. जिला पर्षद अध्यक्ष ने समाहर्ता को पत्र लिखकर जलनिकासी की मांग की है.

बुधवार को नगर पर्षद ने पंपसेट लगाकर एनएच 110 से पानी निकाला, लेकिन दोपहर में हुई बारिश के कारण पूरा शहर जलमग्न हो गया. शहर के एनएच 110 बालिका विद्यालय के पास दो से तीन फुट तक पानी भर गया, जिसके कारण कई दो पहिये वाहन पानी में बंद भी हुआ. इस कारण दो पहिया वाहन चालकों को काफी फजीहत का सामना करना पड़ा.
अरवल शहर कई इलाकों में पानी लग गया है. वहीं कई गलियों में पानी लगने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जिला परिषद अध्यक्ष किरण देवी ने जल जमाव की समस्या से निबटारा के लिए जिला समाहर्ता को पत्र लिखा है और कहा कि बालिका विद्यालय और जहानाबाद मोड़ के पास जलजमाव होने के कारण महामारी फैलने का खतरा हो गया है. जल्द जलजमाव की समस्या से निजात दिलाएं.
उन्होंने कहा कि बालिका विद्यालय के पास छात्रावास है, जिससे छात्राओं को आने जाने में जहां दिक्कत हो रही है. उन्होंने एनएच पर से और बालिका विद्यालय से जल्द जल निकासी की व्यवस्था करने की मांग किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन