अरवल में भीषण गर्मी का कहर, 5वीं तक के स्कूल 30 मई तक बंद

Published by : Nikhil Anurag Updated At : 25 May 2026 9:34 PM

विज्ञापन

अरवल में भीषण गर्मी और लू को देखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा 5वीं तक के सभी सरकारी-निजी स्कूल, आंगनबाड़ी और कोचिंग संस्थान 30 मई तक बंद रखने का आदेश जारी किया है. वहीं 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 11 बजे तक ही संचालित होंगी.

विज्ञापन

Arwal News: (निशिकांत की रिपोर्ट) जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और लू को देखते हुए जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा निर्णय लिया है। जिला दंडाधिकारी अमृषा बैंस ने आदेश जारी कर जिले के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों, प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों और कोचिंग संस्थानों में कक्षा 5वीं तक की पढ़ाई 30 मई तक स्थगित कर दी है.

मौसम विभाग ने जताई उच्च तापमान की आशंका

जिला प्रशासन के अनुसार बिहार मौसम सेवा केंद्र, पटना ने अगले कुछ दिनों तक जिले में भीषण गर्मी और उच्च तापमान बने रहने का पूर्वानुमान जारी किया है. ऐसे में छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ने की संभावना को देखते हुए यह फैसला लिया गया है.

11 बजे के बाद नहीं चलेगी 6वीं से 12वीं की कक्षाएं

जारी आदेश के तहत कक्षा 6वीं से 12वीं तक के सभी विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियां पूर्वाह्न 11 बजे के बाद संचालित नहीं की जाएंगी. स्कूल प्रबंधन को समय में बदलाव कर बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.

आवासीय विद्यालयों को मिली छूट

सरकारी आवासीय विद्यालयों की शैक्षणिक गतिविधियों को इस आदेश से मुक्त रखा गया है. जिला प्रशासन ने सभी शिक्षण संस्थानों को आदेश का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है.

इसे भी पढ़ें: पूर्वी चंपारण, मधुबनी समेत बिहार के 5 जिलों को मिलेंगे नए पुलिस कप्तान, गृह विभाग का आदेश जारी

विज्ञापन
Nikhil Anurag

लेखक के बारे में

By Nikhil Anurag

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन