ePaper

दो लग्जरी कारों से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 06 Oct 2025 7:48 PM (IST)
विज्ञापन
दो लग्जरी कारों से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

दोनों वाहनों से कुल 310.200 लीटर विदेशी शराब जब्त शराब का बाजार मूल्य करीब 5 लाख रुपये आंका गयाजब्त शराब को क्रमशः हरियाणा एवं उत्तरप्रदेश से लायी जा रही थी पटना

विज्ञापन

आरा.

आसन्न विधानसभा चुनाव को देखते हुए मद्यनिषेध विभाग द्वारा जिले में शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी एवं वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में सहायक आयुक्त मद्यनिषेध रजनीश को गुप्त सूचना मिली की एक कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब से पटना ले जा रही है. निरीक्षक मद्यनिषेध प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम बनायी गयी.

टीम को बक्सर-पटना फोरलेन पर गीधा थाना क्षेत्र के कायमनगर ओवरब्रिज के पास महत्वपूर्ण सफलता मिली. वाहन जांच के क्रम में शक के आधार पर एक क्रेटा कार को रोका गया. जांच करने पर कार के अंदर से भारी मात्र में विदेशी शराब बरामद की गयी. उक्त कार पर निबंधन संख्या अंकित नहीं पाया गया. टीम ने मौके से वाहन के चालक पटना के दीघा थाना क्षेत्र के कुर्जी निवासी राजेश कुमार को गिरफ्तार करते हुए आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय को सुपुर्द कर दिया गया. उक्त वाहन से कुल 324 पीस में 243 लीटर शराब जब्त की गयी. वहीं एक दूसरे सेलेरियों कार को नवादा थाना अंतर्गत मिल रोड डीएवी स्कूल के पास से पकड़ा गया. जांच करने पर कार की डिक्की में से भारी मात्र में विदेशी शराब जब्त की गयी. उक्त कार पर बिहार का निबंधन संख्या अंकित पाया गया. टीम ने वाहन चालक रोहतास जिले के दिनारा थाना अंतर्गत चिल्हरुआ वार्ड नंबर-9 निवासी मृत्युंजय सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय को सुपुर्द कर दिया. उक्त वाहन से कुल 288 पीस में 67.200 लीटर विदेशी शराब जब्त की गयी है. दोनों वाहनों से कुल 310.200 लीटर विदेशी शराब जब्त की गयी है. जब्त शराब का बाजार मूल्य करीब 5 लाख के करीब आंका गया. छापेमारी दल में निरीक्षक प्रकाश चंद्र, अवर निरीक्षक शिवम कुमार झा, सहायक अवर निरीक्षक रवि कुमार, सहायक के साथ साथ मद्यनिषेध सिपाही, सैप और होमगार्ड के जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन