अगलगी की में छह बीघे का पुआल जलकर राख
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

गर के वार्ड नंबर 17 पूर्व मुहल्ला के खलियान में हुई घटना
विज्ञापन
जगदीशपुर .
नगर के वार्ड नंबर 17 पूर्व मुहल्ला के खलियान में अचानक आग लगने से छह बीघे का पुआल जल कर राख हो गया. घटना की सूचना मिलते ही वार्ड पार्षद कशिश कुमारी सोनी के पति दीपू सोनी ने एसडीएम को सूचना देकर फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर बुलाया, तब जाकर स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. इस अगलगी की घटना में वार्ड नंबर 17 निवासी एकराम अंसारी का छह बीघा पुआल जल कर नष्ट हो गया. बताया जाता है कि हजारों रुपये मूल्य का यह पुआल मवेशियों के खाने के लिए कुटी कटवाने के लिए रखा गया था.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










