वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी में वेतन-पेंशन से जुड़े मामलों के समाधान को लगा शिविर, करीब 100 लोगों की सुनी गई समस्याएं

Updated:
विज्ञापन
राज्यपाल सचिवालय के निर्देश पर वीकेएसयू में वेतनान्तर एवं पेंशनान्तर सहयोग शिविर आयोजित, करीब 100 लोगों की समस्याएं सुनी गईं

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय (वीकेएसयू) ने राज्यपाल सचिवालय के निर्देश पर वेतनान्तर एवं पेंशनान्तर से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए एक विशेष शिविर का आयोजन किया. इस शिविर में भोजपुर और बक्सर जिलों से लगभग 100 सेवानिवृत्त कर्मियों और शिक्षकों ने भाग लिया, जिन्होंने अपनी जटिल समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा.

विज्ञापन

राज्यपाल सचिवालय के निर्देश के आलोक में सोमवार को वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय (वीकेएसयू) के नूतन परिसर में वेतनान्तर एवं पेंशनान्तर से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए विशेष सहयोग शिविर का आयोजन किया गया.

शिविर में भोजपुर एवं बक्सर जिले से लगभग 100 की संख्या में सेवानिवृत्त कर्मियों, शिक्षकों तथा संबंधित लाभुकों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं दर्ज कराईं.

शिविर में विश्वविद्यालय द्वारा गठित टीम ने एक-एक कर सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों की जांच की.

दस्तावेजों की जांच और मामलों के निष्पादन का आश्वासन

टीम ने वेतनान्तर, पेंशन निर्धारण, बकाया राशि, सेवा पुस्तिका से संबंधित त्रुटियों सहित अन्य मामलों का अवलोकन करते हुए संबंधित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने का आश्वासन दिया.

इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि राज्यपाल सचिवालय का उद्देश्य लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन कर सेवानिवृत्त कर्मियों एवं शिक्षकों को समय पर उनका अधिकार दिलाना है.

शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का विभागवार परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी तथा जिन मामलों में अतिरिक्त दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, संबंधित आवेदकों को इसकी जानकारी भी दी जाएगी.

शिविर में पहुंचे लोगों ने की व्यवस्था की सराहना

शिविर में पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं को सीधे अधिकारियों के समक्ष रखने की व्यवस्था की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि वर्षों से लंबित वेतनान्तर एवं पेंशनान्तर से जुड़े मामलों का जल्द समाधान होगा.

विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी भरोसा दिलाया कि सभी प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का पूरा प्रयास किया जाएगा.

Also Read : सीएम सम्राट चौधरी ने नालंदा डेयरी को दी 26 करोड़ की सौगात, दही-लस्सी प्लांट समेत कई योजनाओं का किया शिलान्यास


विज्ञापन
Ashutosh Pandey

लेखक के बारे में

By Ashutosh Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन