अवैध देसी राइफल व खोखा के साथ बदमाश गिरफ्तार
Author Devendra dubey
Updated:
विज्ञापन

आरोपित बदमाश बिहिया थाना क्षेत्र के राम डिहरा गांव निवासी राज किशोर राम का पुत्र रोहित राम है
विज्ञापन
आरा.
बिहिया थाना पुलिस ने अवैध देसी राइफल एवं कारतूस के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया. पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी बिहिया थाना क्षेत्र के रामलगन लाल के टोला से बुधवार की सुबह की. पुलिस ने उसके पास से एक देसी राइफल, एक खोखा एवं एक मोबाइल बरामद की है. जानकारी के अनुसार गिरफ्तार बदमाश बिहिया थाना क्षेत्र के राम डिहरा गांव निवासी राज किशोर राम का पुत्र रोहित राम है. इसकी जानकारी एसपी मिस्टर राज ने दी. उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी की राम लगन के टोला गांव में एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर घूम रहा है. सूचना के उपरांत बिहिया थानाध्यक्ष आदित्य कुमार पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे और उसे गिरफ्तार कर लिया. तलाशी के दौरान पुलिस में उसके पास से एक देसी राइफल, एक खोखा एवं एक मोबाइल बरामद किया. इसके पश्चात बिहिया थाना में पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










