पूर्व मंत्री ने ओबोसी छात्रावास की उच्चस्तरीय जांच का दिया निर्देश

Edited by AMLESH PRASAD
Updated:
विज्ञापन

एमएलसी सह अध्यक्ष एससी एसटी आयोग श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने प्रेस काॅन्फ्रेस कर सरकार के विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी.

विज्ञापन

आरा. एमएलसी सह अध्यक्ष एससी एसटी आयोग श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने प्रेस काॅन्फ्रेस कर सरकार के विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी. गत दिनों आयोग के सदस्य एवं अधिकारियों के साथ पूर्व मंत्री ने सदर अस्पताल आरा, कस्तुरबा विद्यालय आरा, ओबीसी छात्रावास का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में सभी जगह सही पाया गया वही ओबोसी छात्रावास में कुछ कमियां देखी गयी. कमियों में छात्रों को 15 किलो अनाज के बदले सात किलो अनाज हर माह दिया जाता है. वहीं पर जिन छात्रों का नाम नहीं है, वे लोग भी अवैध रूप से रहते हैं. पढ़ने वालों छात्रों को दिक्कते पहुंचाते हैं. जिस कम्र में पूर्व मंत्री ने कल्याण पदाधिकारी की भी भूमिका संदिग्ध रहने की बात कही तथा इस विषय पर पूर्व मंत्री जिलाधिकारी को उच्चस्तरीय जांच के लिए निर्देशित किया तथा जो भी लोग अवैध रूप से रहते हैं. उन लोगों पर कार्रवाई कर छात्रावास से बाहर करवाने की बात कही. प्रेस काॅन्फ्रेस में मीडिया सेल के जिला अध्यक्ष प्रियांशु कुशवाहा, युवा जिला अध्यक्ष मोनू यादव, निवर्तमान छात्रवास के छात्र प्रधान अंकुर कुशवाहा, युवा प्रदेश महासचीव देव शर्मा,

अमरीश तोमर, अवधेश राम, शंभूनाथ सिंह आदि कई लोग मौजूद थे. बीस सूत्री समिति का कार्यालय उपलब्ध कराने का आग्रह

गड़हनी. प्रखंड बीस सूत्री गठन के बाद शुक्रवार को बीस सूत्री सदस्यों ने प्रखंड मुख्यालय में बीस सूत्री कार्यालय को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी अर्चना कुमारी से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा. प्रखंड बीस सूत्री गठन के बाद पहली बार आज सदस्यों ने बीडीओ से मिले. कहा कि प्रखण्ड मुख्यालय पर बीस सूत्री सदस्यों को बैठने की कहीं जगह नहीं है. इसलिए कार्यालय जल्द उपलब्ध कराया जाये. भाजपा के गड़हनी मंडल अध्यक्ष कुमार अरबिंद सिंह, अरुण सिंह, चंदन सोनी अशोक केशरी, राम प्रवेश सिंह, चंदन प्रियांशु सहित कई सदस्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन