आरा में छापेमारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, चाकू से वार की कोशिश, महिला समेत तीन गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Police Attack in Arrah : आरा के नगर थाना क्षेत्र में शराब छापेमारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला का मामला सामने आया है. तलाशी के दौरान आरोपियों ने मारपीट, पथराव और चाकू से हमला करने की कोशिश की. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. फरार आरोपियों की तलाश जारी है, घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है.

विज्ञापन

Police Attack in Arrah : (मिथिलेश कुमार) आरा के नगर थाना क्षेत्र में पुलिस टीम पर हमला का मामला सामने आया है. शराब की सूचना पर छापेमारी करने गई पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट और पथराव किया गया. मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों में धनुपरा निवासी अशोक प्रसाद की पत्नी रानी देवी, अजीत कुमार का पुत्र आदित्य कुमार और रमेश प्रसाद का पुत्र अमन कुमार शामिल हैं. तीनों के खिलाफ 18 जून 2026 को नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

विज्ञापन

तलाशी के दौरान भड़का विवाद, चाकू से हमला करने की कोशिश

तलाशी की बात सुनते ही आरोपी अमित कुमार आक्रामक हो गया और पुलिस के साथ गाली-गलौज करने लगा. इसी दौरान उसने आसपास के लोगों को भी मौके पर बुला लिया. आरोप है कि अमित कुमार ने पुलिस जवान के हाथ से मोबाइल छीन लिया और चाकू से आंख पर वार करने की कोशिश की. हालांकि, साथियों की सतर्कता से जवान बाल-बाल बच गया.

शराब की सूचना पर पहुंची थी पुलिस टीम

नगर थाना के सिपाही एवं क्रॉस मोबाइल जवान पंकज कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, 18 जून की शाम करीब छह बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि धनुपरा स्थित अमित कुमार की अंडा दुकान पर शराब की खरीद-बिक्री हो रही है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम सशस्त्र बल और महिला पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंची और दुकान की तलाशी लेने की बात कही.

भीड़ ने किया हमला, पथराव से स्थिति बिगड़ी

घटना के दौरान आदित्य कुमार, अमन कुमार, सुमित कुमार समेत करीब 20 अज्ञात लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया और मारपीट शुरू कर दी. वहीं, रानी देवी और शकुंतला देवी ने एक अन्य पुलिसकर्मी आशीष रंजन पर लाठी-डंडे से वार किया. स्थिति उस समय और बिगड़ गई जब भीड़ ने पुलिस बल पर पथराव शुरू कर दिया.

तीन गिरफ्तार, अन्य आरोपी फरार

सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा, जिसके बाद हालात काबू में आए. इस दौरान मुख्य आरोपी अमित कुमार, सुमित कुमार और शकुंतला देवी मौके से फरार हो गए, जबकि पुलिस ने आदित्य कुमार, अमन कुमार और रानी देवी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. मामले को लेकर इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है.

Also Read: भरत तिवारी एनकाउंटर की जांच की मांग तेज, घर पर लग रहा नेताओं का जमावड़ा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन