सड़क हादसे में जख्मी राज मिस्त्री की मौत, घर में मचा हाहाकार

Updated at : 30 May 2025 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसे में जख्मी राज मिस्त्री की मौत, घर में मचा हाहाकार

इलाज के दौरान बिहटा के निजी अस्पताल में तोड़ा दमउदवंतनगर थाना क्षेत्र के कसाप गांव के समीप गुरुवार की देर शाम हुई घटना

विज्ञापन

आरा.

आरा-सासाराम स्टेट हाइवे पर उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कसाप गांव के समीप गुरुवार की शाम हुये सड़क हादसे में जख्मी राजमिस्त्री की मौत हो गयी. इलाज के दौरान बिहटा स्थित निजी अस्पताल में शुक्रवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा. जानकारी के अनुसार मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव वार्ड नंबर-2 निवासी स्व. बबन राय का 29 वर्षीय पुत्र कन्हैया राय है.

वह पेशे से राजमिस्त्री था. बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह वह अपने गांव से आयर थाना क्षेत्र के बालिगांव राजमिस्त्री का काम करने के लिये गया था. गुरुवार की शाम जब वह बाइक द्वारा वापस गांव लौट रहा था. उसी दौरान कसाप गांव के समीप अज्ञात वाहन ने उनके बाइक में जोरदार टक्कर मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. उदवंतनगर थाना पुलिस द्वारा उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था. सूचना पाकर परिजन आरा सदर अस्पताल पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे चिंताजनक हालत में पटना रेफर कर दिया गया था. परिजन उसे इलाज के लिए बिहटा के निजी अस्पताल ले गये, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. बताया जाता है कि मृतक अपने चार भाई व दो बहन में बड़ा था. उसके परिवार में मां राजकुमारी कुंअर, पत्नी लाली देवी व दो पुत्री लालसा, गुड़िया एवं पुत्र सुबोध है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां राजकुमारी कुंअर, पत्नी लाली देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन