भोजपुर : जहरीले सांप के डंसने से महिला समेत तीन की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Updated:
विज्ञापन
snake

सांकेतिक तस्वीर

भोजपुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में विषैले सांप के डंसने से तीन लोगों की हालत गंभीर हो गई है. चरपोखरी, संदेश और कृष्णगढ़ के पीड़ित तत्काल इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती हैं.

विज्ञापन

भोजपुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में विषैले सांप के डंसने से एक बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की हालत बिगड़ गई. सभी पीड़ितों को परिजनों द्वारा तत्काल इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

चरपोखरी के लीलारी में सो रही बुजुर्ग महिला को सांप ने काटा

पहली घटना चरपोखरी थाना क्षेत्र के लीलारी गांव की है. जहां गुरुवार की मध्य रात्रि घर में सो रही बुजुर्ग महिला को विषैले सांप ने डंस लिया.

परिजन उन्हें तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल लाए. जानकारी के अनुसार, पीड़ित बुजुर्ग महिला लीलारी गांव निवासी सूर्यकांत ओझा की 60 वर्षीया पत्नी लीलावती देवी हैं.

संदेश के भीमपुरा में खेत में रोपनी के दौरान अधेड़ झुलसे

दूसरी घटना संदेश थाना क्षेत्र के भीमपुरा गांव की है. जहां शुक्रवार की सुबह खेत में काम करने के दौरान विषैले सांप के डंसने से एक अधेड़ की हालत बिगड़ गई. परिजनों द्वारा उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया.

पीड़ित अधेड़ की पहचान संदेश थाना क्षेत्र के भीमपुरा गांव निवासी जगरनाथ राम के 45 वर्षीय पुत्र सुभाष राम के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह खेत में रोपनी कर रहे थे, तभी विषैले सांप ने उन्हें काट लिया.

कृष्णगढ़ के सरैंया में खेत में काम कर रहे युवक को काटा

तीसरी घटना कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के सरैंया गांव की है. जहां शुक्रवार की सुबह विषैले सांप के डंसने से एक युवक की हालत बिगड़ गई.

परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए. पीड़ित युवक कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के सरैंया गांव निवासी हेम नारायण यादव का 22 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार है. परिजनों के अनुसार, शुक्रवार सुबह वह खेत में काम कर रहा था, उसी दौरान विषैले सांप ने उसे डंस लिया.

Also Read : नालंदा : झमाझम बारिश से राजगीर के कई इलाकों में जलजमाव, सड़कों पर बहने लगा नालों का पानी


विज्ञापन
Md. Wasim

लेखक के बारे में

By Md. Wasim

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन