आरा रेलवे स्टेशन पर दो शातिर मोबाइल चोर गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल बरामद

Updated:
विज्ञापन

आरा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार दो मोबाइल चोर | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

आरा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त अभियान चलाकर दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा. कड़ाई से पूछताछ के बाद दोनों ने यात्रियों से मोबाइल चोरी करना स्वीकार किया.

विज्ञापन

बीती रात्रि लगभग 02:10 बजे, आरपीएफ आरा के निरीक्षक प्रभारी दीपक कुमार व राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) आरा के थानाध्यक्ष रणधीर कुमार के नेतृत्व में संयुक्त गश्त अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे इस अभियान के दौरान आरपीएफ पोस्ट आरा, राजकीय रेल पुलिस आरा व सीआईबी दानापुर की टीम ने प्लेटफॉर्म संख्या-2 के पश्चिमी पैदल उपरिगामी पुल की पूर्वी सीढ़ी के समीप दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा.

कड़ाई से पूछताछ में स्वीकारा अपराध

पूछताछ के दौरान दोनों व्यक्ति स्टेशन पर उपस्थित होने का कोई संतोषजनक कारण नहीं बता सके. उनकी विधिवत तलाशी लेने पर दोनों के पास से एक-एक बंद अवस्था में मोबाइल फोन बरामद हुआ.

कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने स्वीकार किया कि उक्त मोबाइल फोन उन्होंने योजनाबद्ध तरीके से किसी ट्रेन में यात्रा कर रहे अज्ञात यात्रियों से चोरी किए हैं.

अभियुक्तों की हुई पहचान, मामला दर्ज

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार हुई है:

  • छटिलाल राम (28 वर्ष), पिता– उमेश राम, वार्ड संख्या-10, सोहरा, थाना– कृष्णगढ़, जिला– भोजपुर
  • सुनील राम (38 वर्ष), पिता– लालबाबू राम, ग्राम– महाराज के टोला, वार्ड संख्या-11, थाना– खवासपुर, जिला– भोजपुर

इस संबंध में एएसआई के.के. सिंह की लिखित शिकायत के आधार पर जीआरपी थाना आरा में संबंधित धाराओं में कांड दर्ज किया गया है. दोनों अभियुक्तों को अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु जीआरपी आरा को सुपुर्द कर दिया गया है.

रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं चोरी जैसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से आरपीएफ और जीआरपी द्वारा नियमित रूप से विशेष गश्त एवं निगरानी अभियान संचालित किए जा रहे हैं.

Also Read : नालंदा : झमाझम बारिश से राजगीर के कई इलाकों में जलजमाव, सड़कों पर बहने लगा नालों का पानी


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन