आरा : सदर अस्पताल के पुराने इमरजेंसी वार्ड में चोरी करते पकड़े गए दो चोर, सुरक्षा गार्डों ने दबोचा

Updated:
विज्ञापन

पकड़े गए दो आरोपी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

आरा सदर अस्पताल में शुक्रवार दोपहर दो चोर पुराने इमरजेंसी वार्ड में घुसकर सामान चुरा रहे थे. सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रंगेहाथ दबोच लिया. पकड़े गए चोरों से पूछताछ में चोरी की कई वारदातों का खुलासा हुआ है.

विज्ञापन

आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र स्थित सदर अस्पताल परिसर के पुराने इमरजेंसी वार्ड में शुक्रवार की दोपहर प्रवेश कर सामान चोरी कर भाग रहे दो चोरों को सुरक्षाकर्मियों ने रंगेहाथ दबोच लिया.

विज्ञापन

इसके बाद वहां मौजूद लोगों द्वारा उनकी पिटाई कर दी गई. जिसके बाद अस्पताल प्रशासन द्वारा इसकी सूचना टाउन थाना पुलिस को दी गई.

सूचना पाकर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और पकड़े गए दोनों चोरों को गिरफ्तार कर थाने ले गई. उनके पास से अस्पताल का चोरी किया गया सामान भी बरामद हुआ है.

बभनौली गांव के रहने वाले हैं दोनों आरोपी

पकड़े गए चोरों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बभनौली गांव निवासी स्व. दीनानाथ पासवान का पुत्र सोनू कुमार एवं उसी गांव के निवासी शिवलाल राम का पुत्र पप्पू कुमार शामिल है.

बताया जाता है कि शुक्रवार की दोपहर पुराने इमरजेंसी वार्ड के पीछे की खिड़की तोड़कर दोनों चोर अंदर प्रवेश कर गए. दोनों चोर वहां रखे पुराने सामान को चुरा कर भाग रहे थे, तभी सुरक्षाकर्मियों की नजर उन पर पड़ गई और दोनों को रंगेहाथ दबोच लिया गया.

सिक्योरिटी गार्ड इंचार्ज ने टाउन थाने में दिया आवेदन

इस संबंध में सदर अस्पताल के सिक्योरिटी गार्ड इंचार्ज (बक्सर जिले के नवानगर थाना क्षेत्र के डीहरा गांव निवासी) सत्येंद्र सिंह द्वारा टाउन थाने में पकड़े गए दोनों चोरों (अप्पू कुमार एवं सोनू कुमार) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए लिखित आवेदन दिया गया.

पूर्व में भी एसी, इनवर्टर और बैट्री चुराने की बात कबूली

पुलिस को दिए गए आवेदन में बताया गया है कि पकड़े गए दोनों चोरों से पूछताछ करने पर उन्होंने स्वीकार किया कि पूर्व में भी वे लोग पुराने इमरजेंसी वार्ड की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे थे.

उन्होंने पूर्व में भी वहां से एसी, बैट्री, नया इनवर्टर, स्टेबलाइजर, सीलिंग फैन, हीटर एवं अन्य सामानों की चोरी करने की बात कबूल की है.

Also Read : नालंदा : झमाझम बारिश से राजगीर के कई इलाकों में जलजमाव, सड़कों पर बहने लगा नालों का पानी


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन