आरा : कोईलवर में व्यापारियों पर फायरिंग और लूट मामले का आरोपी गिरफ्तार, लंबे समय से था फरार

Updated:
विज्ञापन
व्यापारियों से लूट एवं फायरिंग मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार

कोईलवर थाना पुलिस ने व्यापारियों से लूटपाट और फायरिंग मामले के मुख्य फरार आरोपी नीतीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. यह गिरफ्तारी सुरौंधा कॉलोनी से हुई. इस घटना में अब तक कुल 6 आरोपी पकड़े जा चुके हैं.

विज्ञापन

भोजपुर में कोईलवर थाना पुलिस द्वारा व्यापारियों से किए गए लूट एवं फायरिंग मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के सुरौंधा कॉलोनी से गुरुवार को की गई.

गिरफ्तार आरोपित की पहचान कोईलवर थाना क्षेत्र के सुरौंधा कॉलोनी निवासी महेश राय के पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है. इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक (एसपी) राज ने प्रेस नोट जारी कर दी.

16 जुलाई की देर रात घात लगाकर हमलावरों ने की थी लूटपाट

घटना के संबंध में बताया जाता है कि बीते 16 जुलाई की देर रात थाना क्षेत्र के कपिल देव चौक स्थित अतिथि रेस्टोरेंट एंड बैंक्वेट होटल के मालिक अरविंद कुमार अपने साथी बबलू गांधी के साथ बाइक से वापस घर लौट रहे थे. उस वक्त उनके व्यापारी साथी अभिषेक कुमार भी दूसरी बाइक पर उनके साथ थे.

जब वे लोग कोईलवर नगर पंचायत के वार्ड नंबर आठ स्थित शिव मंदिर के पास पहुंचे, तभी छह की संख्या में घात लगाकर बैठे नकाबपोश अपराधियों द्वारा उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी गई.

उसी दौरान अपराधियों ने होटल मालिक अरविंद कुमार के साथ बाइक पर पीछे बैठे उनके साथी बबलू गांधी के गले से सोने की चेन और 40 हजार रुपये नकद छीन लिए थे.

सभी आरोपी भेजे गए जेल

घटना के पश्चात होटल मालिक अरविंद कुमार द्वारा कोईलवर थाने में छह अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. घटना के बाद से ही उक्त आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था.

इस लूट एवं फायरिंग मामले में पुलिस पूर्व में ही पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जिसके बाद अब मुख्य आरोपी की भी गिरफ्तारी हो चुकी है.

Also Read : नालंदा : झमाझम बारिश से राजगीर के कई इलाकों में जलजमाव, सड़कों पर बहने लगा नालों का पानी


विज्ञापन
Md. Wasim

लेखक के बारे में

By Md. Wasim

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन