ePaper

बिक्रमगंज में उपेंद्र कुशवाहा की रैली को लेकर प्रचार रथ रवाना

Updated at : 21 May 2025 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
बिक्रमगंज में उपेंद्र कुशवाहा की रैली को लेकर प्रचार रथ रवाना

25 मई को बिक्रमगंज के इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित होगी सभा

विज्ञापन

आरा.

राष्ट्रीय लोक मोर्चा द्वारा आयोजित 25 मई को बिक्रमगंज के इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार महारैली के प्रचार प्रसार हेतु आरा सर्किट हाउस से रथ रवाना किया गया, जिसको पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ पटेल द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. साथ में सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक आरा के निर्देशक सह हरिगांव के पैक्स अध्यक्ष राणा प्रताप कुशवाहा, छात्र नेता गोविंद कुशवाहा, प्रदेश महासचिव राजेश कुशवाहा ,प्रदेश महासचिव संजय मेहता, प्रदेश महासचिव नागेंद्र यादव ,प्रदेश महासचिव प्रवीण सिंह ,प्रदेश सचिव शत्रुघ्न सिंह ,डॉक्टर लालमोहर सिंह रामेश्वर सिंह आदि लोग मौजूद थे. यह रथ भोजपुर जिले के अंदर संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार महा रैली के प्रचार प्रसार के माध्यम से सभी भाइयों से आग्रह करेगा कि जिनके पास मोटरसाइकिल है साइकिल है किसी तरह रैली में पहुंचकर बिहार के हक हिस्सा जो मारा जा रहा है उसके लिए लड़ाई लड़कर अपना संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार करा कर ही हम दम लें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन