सड़क पार कर रही गाय से बाइक टकरायी एक युवक की गयी जान, दो लोग जख्मी

Updated:
विज्ञापन

बिहिया थाना क्षेत्र के अमराई नवादा गांव के समीप हुई घटना

विज्ञापन

आरा.

बक्सर-पटना फोरलेन पर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के अमराई नवादा गांव के समीप गुरुवार की दोपहर सड़क पर जा रही बाइक से रोड पार कर रही गाय टकरा गयी. हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गयी. इलाज के दौरान सदर अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया. वहीं, बाइक पर बैठे बुजुर्ग समेत दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. जानकारी के अनुसार मृतक बबुरा थाना क्षेत्र के धुसरिया गांव निवासी अशोक सिंह का 30 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र शर्मा है. जो कारपेंटर का काम करता था. जबकि घायलों में बबुरा थाना क्षेत्र के धुसरिया गांव निवासी 75 वर्षीय हित नारायण सिंह एवं उसी गांव के निवासी 40 वर्षीय गुला शर्मा शामिल है. इधर, हित नारायण सिंह ने बताया कि वह अपनी बेटी के लिए लड़का देखने अपने गांव के ही सुरेंद्र शर्मा एवं गुला शर्मा के साथ बाइक द्वारा बिहिया गये थे. जब तीनों बाइक द्वारा वापस गांव लौट रहे थे. उसी दौरान अमराई नवादा के समीप बाइक अचानक सड़क पार कर रही गाय से टकरा गयी, जिसमे तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये. तब स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान सुरेंद्र शर्मा मौत हो गयी. जबकि जख़्मी गुला शर्मा एवं हित नारायण सिंह का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. सूचना पाकर मृतक के परिजन एवं स्थानीय थाना सदर अस्पताल पहुंची. तब पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया. बताया जाता है कि मृतक अपने चार भाई व दो बहन में पांचवें स्थान पर था. उसके परिवार में मां ज्ञानती देवी, पत्नी सपना देवी, दो पुत्र युवराज एवं कल्लू है. घटना के बाद मृतक का पुरा परिवार सदमे में है. उसकी मां ज्ञानती देवी, पत्नी सपना देवी एवं परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन
Devendra Dubey

लेखक के बारे में

By Devendra Dubey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन