भोजपुर : बिहिया स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
सांकेतिक तस्वीर
Bihiya Train Accident : दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर बिहिया स्टेशन के पास एक दुखद घटना में 21 वर्षीय युवक की चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गई. पुणे से लौटते समय यह हादसा हुआ, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.
Bihiya Train Accident : दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर बिहिया स्टेशन के समीप डाउन लाइन पर सोमवार की सुबह ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही.
जानकारी के अनुसार मृतक कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के हेतमपुर (सोहरा) गांव निवासी पतिराम यादव का 21 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार है. वह महाराष्ट्र के पुणे में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करता था.
पुणे से आरा लौटने के दौरान हुआ हादसा
इधर, मृतक के चचेरे भाई मिंटू कुमार यादव ने बताया कि वह पुणे से रविवार को ट्रेन द्वारा आरा लौट रहा था. इसी बीच सोमवार की सुबह चलती ट्रेन से गिर पड़ा, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.
सूचना पाकर रेल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और उसके पॉकेट से मिले पहचान पत्र के द्वारा पहचान की.
Also Read : नालंदा में 3.54 लाख पेंशनधारियों को मिली बढ़ी पेंशन, खातों में भेजे गए करीब 40 करोड़ रुपये
पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
सूचना पाकर परिजन रेल थाना पहुंचे, जिसके पश्चात पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई व एक बहन में दूसरे स्थान पर था.
Also Read : भोजपुर का बाबा लंगटनाथ धाम: जहां शिव पूजा से पूरी होती हैं भक्तों की मनोकामनाएं, 5 तस्वीरों में जानिए कहानी
उसके परिवार में मां धर्मशिला देवी व एक बहन सुजीता कुमारी एवं एक भाई प्रिंस कुमार है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया. उसकी मां धर्मशीला देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.
मृतक के परिवार की पृष्ठभूमि और मातम
मृतक आदित्य कुमार पुणे में रहकर अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए काम करता था. इस अचानक हुई दुर्घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










