आरा-बक्सर फोरलेन पर डंपर ने बाइक सवार प्राइवेट शिक्षक को रौंदा, हुई मौत; मुआवजे के लिए रोड जाम

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर. (AI Image)

आरा-बक्सर फोरलेन पर बिहिया थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई, जहाँ एक बेकाबू डंपर ने एक प्राइवेट शिक्षक को कुचल दिया. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया.

विज्ञापन

Bihiya Road Accident : आरा-बक्सर फोरलेन पर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के बेलौना मोड़ के समीप सोमवार की सुबह बेलगाम डंपर ने बाइक सवार प्राइवेट शिक्षक को रौंद दिया. हादसे में उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं घटना के बाद चालक डंपर लेकर मौके से फरार हो गया. घटना से लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही.

ग्रामीणों का आक्रोश और सड़क जाम

उधर, घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा. ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर बेलौना मोड़ के समीप करीब एक घंटे तक सड़क को जाम रखा.

जाम के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लगी रही एवं आवागमन ठप रहा. सूचना पाकर स्थानीय थाना मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बूझाकर जाम को हटवाया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया.

मृतक की पहचान और दुर्घटना का विवरण

जानकारी के अनुसार मृतक शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव निवासी स्व. सत्य नारायण सिंह के 51 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार सिंह हैं. वह पेशे से प्राइवेट शिक्षक थे.

इधर, मृतक के चचेरे भाई सुरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि वह सोमवार की सुबह बाइक द्वारा अपने गांव से सड़क किनारे होते हुए बेलौना गांव जा रहे थे. उस दौरान बेलौना मोड़ के समीप ओवरटेक कर रहे बेलगाम डंपर ने उन्हें रौंद दिया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

Also Read : भोजपुर का बाबा लंगटनाथ धाम: जहां शिव पूजा से पूरी होती हैं भक्तों की मनोकामनाएं, 5 तस्वीरों में जानिए कहानी

परिवार की पृष्ठभूमि और कोहराम

बताया जाता है कि मृतक अपने छह भाई व दो बहन में बड़े थे. उनके परिवार में पत्नी मीना देवी, दो पुत्री चांदनी कुमारी, निशा कुमारी, दो पुत्र दीपक सिंह एवं प्रकाश कुमार सिंह हैं. घटना के बाद मृतक के घर में हाहाकार मच गया. उनकी पत्नी मीना देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.


विज्ञापन
Md. Wasim

लेखक के बारे में

By Md. Wasim

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन