विभिन्न पंचायतों में शिविर लगा कर 475 आयुष्मान कार्ड बनाये गये
Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 28 May 2025 8:05 PM
सहार प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में लगाया गया शिविर
सहार. प्रखंड क्षेत्र में भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सहार प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में शिविर लगा कर 475 कार्ड बनाये गये. जहां वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर समय सीमा दो दिनों के लिए और बढ़ायी गयी है. इसकी जानकारी बीडीओ मनोरमा कुमारी ने दी. उन्होंने बताया कि सहार प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में कुल 475 कार्ड बनाये गये हैं. वहीं बता दें कि महत्वाकांक्षी योजना को सफल बनाने के लिए बीडीओ ने स्वयं सभी पंचायतों में घूमघूमकर तथा संबंधित पदाधिकारियों की बैठक बुलाकर आयुष्मान कार्ड बनाये जाने के कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है. उन्होंने बताया कि कार्ड बनाये जाने की दो दिन तिथि बढ़ायी गयी है, जहां ग्रामीण जनवितरण की दुकानों वसुधा केंद्रों आदि स्थानों पर पात्र व्यक्तियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










