भोजपुर एसपी का जनता दरबार: सुनीं लोगों की समस्याएं, पुलिस अधिकारियों को दिया शख्त निर्देश
Published by : Nikhil Anurag Updated At : 10 Jun 2026 4:06 PM
जनता दरबार में समस्याओं को सुनते एसपी
Arrah News: भोजपुर एसपी मिस्टर राज ने जनता दरबार में आम लोगों की शिकायतें सुनीं. संबंधित अधिकारियों को त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए. जनसुनवाई के माध्यम से पुलिस-जनता के बीच विश्वास मजबूत करने पर जोर दिया गया.
Arrah News: (आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट) भोजपुर पुलिस अधीक्षक (एसपी) मिस्टर राज ने बुधवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में आम लोगों की समस्याओं और शिकायतों की सुनवाई की. जन सुनवाई कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी शिकायतें सीधे एसपी के समक्ष रखीं.
शिकायतों के त्वरित निस्तारण का निर्देश
जनता दरबार के दौरान एसपी मिस्टर राज ने सभी मामलों को गंभीरता से सुना और संबंधित पुलिस पदाधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को शिकायतों के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश दिए. उन्होंने लंबित मामलों में शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया. एसपी ने अधिकारियों से कहा कि वे पीड़ितों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनें और उन्हें समय पर न्याय दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाएं. उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निपटारे में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
पुलिस और जनता के बीच विश्वास बढ़ाने की पहल
मिस्टर राज ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना और पुलिस तथा जनता के बीच विश्वास को मजबूत बनाना है. इस तरह के कार्यक्रमों से लोगों को अपनी बात सीधे वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाने का अवसर मिलता है.
पुलिस-जनता संबंध होंगे और मजबूत
जनता दरबार में पहुंचे लोगों ने अपनी शिकायतें सीधे पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखने का अवसर मिलने पर संतोष व्यक्त किया. कई लोगों ने इसे आमजन के लिए राहतकारी और सकारात्मक पहल बताया. पुलिस प्रशासन का मानना है कि नियमित जनसुनवाई कार्यक्रमों से लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान संभव होगा और पुलिस-जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित होगा. इससे कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में भी मदद मिलेगी.
Also Read: आरा में गैस उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट: तय समय तक कराएं KYC, वरना बंद हो जाएगा कनेक्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Nikhil Anurag
मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर पलायन कर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










