आरा में पर्यावरण दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजान, अधिकारियों ने प्रदूषण मुक्त का दिया संदेश

Arrah News: विश्व पर्यावरण दिवस पर आरा समाहरणालय में पौधरोपण किया गया. इस आवसर पर अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. साथ ही वृक्षारोपण और संरक्षण पर भी जोर दिया गया. इस दौरान सामूहिक भागीदारी को बताया गया जरूरी.
Arrah News:( नरेन्द्र प्रसाद सिंह) विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आरा स्थित समाहरणालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त बलदेव चौधरी सहित कई विभागों के अधिकारियों और कर्मियों ने भाग लिया तथा पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.
वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन
कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त बलदेव चौधरी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारियों ने विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए. इस अवसर पर हरित विकास और स्वच्छ पर्यावरण के महत्व को रेखांकित किया गया.
पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त बलदेव चौधरी ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण प्रदूषण जीवन के लिए सबसे बड़ा खतरा बनता जा रहा है. बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों के क्षरण से निपटने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है.
वृक्षों की भूमिका पर प्रकाश
उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल ऑक्सीजन ही नहीं देते, बल्कि जैव विविधता के संरक्षण, भूजल स्तर बनाए रखने और पृथ्वी के तापमान को संतुलित रखने में भी अहम भूमिका निभाते हैं. इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल भी करनी चाहिए.
संरक्षण का लिया गया संकल्प
उप विकास आयुक्त ने लोगों से अपील की कि वे पौधरोपण के साथ उनके संरक्षण और संवर्धन का भी संकल्प लें. उन्होंने कहा कि एक पौधा लगाकर उसे विकसित करना आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य उपहार है.
सामूहिक भागीदारी पर जोर
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मियों ने पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने और हरित आवरण बढ़ाने का संकल्प लिया। सभी ने स्वच्छ, सुरक्षित और हरित पर्यावरण के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई. कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और सतत विकास के प्रति सामूहिक संकल्प के साथ किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By रागिनी शर्मा
वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.
पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.
इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










