आरा शराब कांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

Updated:
विज्ञापन

सांकेति तस्वीर

Arrah Liquor Ban: आरा के टाउन थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली. शराब कांड में लंबे समय से फरार आरोपी को किया गया गिरफ्तार. गुप्त सूचना पर शुरू हुई कार्रवाई में 80 लीटर शराब बरामद की गई थी. जिसके बाद से पुलिसे इस पूरे मामले की जांच में जुटी थी. पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश कार राही थी. जिसमे से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है.

विज्ञापन

Arrah Liquor Ban: आरा टाउन थाना पुलिस ने शराब कांड मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के आनंद नगर मोहल्ले से की गई. गिरफ्तार युवक की पहचान अहिरपुरवा मोहल्ला निवासी जय प्रकाश साह के पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर हुई थी कार्रवाई

दरअसल, 22 अगस्त 2024 को टाउन थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक बाइक पर अवैध शराब की खेप लेकर कोईलवर की ओर से आनंद नगर शिवपुरी इलाके की तरफ आ रहे हैं. सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत एक टीम गठित कर इलाके में घेराबंदी की.

पुलिस को देख भागे थे आरोपी

जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, दोनों संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर घबरा गए और बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गए. इसके बाद पुलिस ने जब बाइक की तलाशी ली तो उसमें से करीब 80 लीटर अवैध शराब बरामद हुई. यह बरामदगी पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता मानी गई थी.

मामला दर्ज कर शुरू हुई थी जांच

घटना के बाद टाउन थाना में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए फरार आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की. गिरफ्तार आरोपी घटना के बाद से ही फरार चल रहा था.

तकनीकी व गुप्त सूचना से मिली सफलता

पुलिस ने इस मामले में तकनीकी अनुसंधान और मुखबिरों की मदद से आरोपियों की पहचान की. लंबे समय तक फरार रहने के बाद आखिरकार विकास कुमार की लोकेशन आनंद नगर इलाके में मिली, जिसके आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस मामले में एक अन्य आरोपी भी शामिल है, जो अभी फरार है. गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर पुलिस अन्य संलिप्त लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है.

शराब तस्करी पर सख्त कार्रवाई का संकेत

इस कार्रवाई को शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा माना जा रहा है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी. पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क का खुलासा करने में लगी है, ताकि इस अवैध कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके.

Also Read: कैमूर में जलजमाव से NH-319A की हालात बदतर, राहगीरों की बढ़ी परेशानी, ग्रामीणों ने समाधान की उठाई मांग

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन