रेलवे ने अचानक बदला इन दो ट्रेनों का रास्ता, अब आरा होकर गुजरेंगी, जानें वजह
बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस।
भारी जलस्तर के कारण पुनपुन-परैया रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है. सुरक्षा के मद्देनज़र रेलवे ने दो महत्वपूर्ण ट्रेनों के रूट में बदलाव किया है. अब राजगीर-बनारस एक्सप्रेस आरा जंक्शन होकर गुजरेगी, जिससे यात्रियों को सुविधा होगी.
Rail News: पूर्व मध्य रेल के पुनपुन-परैया रेलखंड के बीच स्थित रेल पुल संख्या-21 पर जलस्तर में अत्यधिक वृद्धि के कारण ट्रेनों का परिचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. रेल पटरियों और पुल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने एहतियातन कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जबकि लंबी दूरी की महत्वपूर्ण ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है. रेलवे की इस व्यवस्था का सीधा प्रभाव और लाभ आरा जंक्शन से यात्रा करने वाले यात्रियों को मिलने जा रहा है.
आपके शहर में
4 सितंबर की रात से डाउन लाइन पर परिचालन स्थगित
रेलवे से प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार, पुनपुन-परैया के बीच पुल संख्या-21 पर नदी का पानी खतरे के स्तर पर पहुंचने के बाद 4 सितंबर की रात 8:10 बजे से डाउन लाइन पर ट्रेनों का आवागमन अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है. इसके चलते इस रूट से चलने वाली कई मेमू (MEMU) पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया गया है और एक्सप्रेस ट्रेनों को बदले हुए वैकल्पिक मार्गों से रवाना किया जा रहा है.
आरा जंक्शन होकर गुजरेंगी राजगीर-बनारस और बनारस-राजगीर एक्सप्रेस
रेलवे द्वारा जारी आदेश के अनुसार, गाड़ी संख्या 15137 और 15138 को डायवर्टेड रूट से चलाने का निर्णय लिया गया है:
- गाड़ी संख्या 15137 (राजगीर-बनारस एक्सप्रेस): यह ट्रेन 6 सितंबर 2026 को अपने नियमित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग पटना–आरा–बक्सर–पं. दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) जंक्शन होते हुए बनारस पहुंचेगी.
- गाड़ी संख्या 15138 (बनारस-राजगीर एक्सप्रेस): वापसी में यह ट्रेन 6 सितंबर 2026 को डीडीयू–बक्सर–आरा–पटना के रास्ते राजगीर जाएगी.
आरा के यात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ
इस रूट डायवर्जन से आरा, बिहिया, बक्सर और आसपास के यात्रियों को बनारस, मुगलसराय और पटना-राजगीर जाने के लिए एक अतिरिक्त एक्सप्रेस ट्रेन की सुविधा मिल गई है. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले राष्ट्रीय ट्रेन पूछताछ प्रणाली (NTES) ऐप या हेल्पलाइन नंबर 139 पर ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान के समय और परिचालन की सटीक स्थिति अवश्य जांच लें.
Also Read: फरक्का जल संधि को लेकर जदयू का ‘नीतीश संवाद’ अभियान, बिहार के जल अधिकार को लेकर होगी चर्चा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए