ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना के तहत 29 जुलाई को लगेगा विशेष जन शिविर, भूमि अधिग्रहण समस्याओं का होगा समाधान

Updated:
विज्ञापन
ग्रीनफील्ड परियोजना के प्रभावित रैयतों के लिए 29 जुलाई को विशेष शिविर

Arrah News : 29 जुलाई को कोईलवर प्रखंड में पटना-आरा-सासाराम ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए एक विशेष जन शिविर आयोजित किया जाएगा. मौजा कोसीहान और मानपुर के रैयत अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं और समाधान पा सकते हैं.

विज्ञापन

Arrah News : पटना-आरा-सासाराम ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना (पैकेज-2) के तहत भूमि अधिग्रहण से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए 29 जुलाई को कोईलवर प्रखंड में विशेष जन शिविर लगाया जाएगा.

शिविर गुंडी किसान भवन में सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक आयोजित होगा.

मौजा कोसीहान और मानपुर के रैयत दर्ज करा सकेंगे शिकायत

इस बाबत अंचलाधिकारी कोईलवर उदय प्रताप सिंह ने बताया कि मौजा कोसीहान एवं मानपुर, हल्का गोपालपुर के वैसे सभी रैयत, जिनकी भूमि राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण के लिए अधिग्रहित की गई है अथवा भूमि अधिग्रहण से संबंधित किसी प्रकार की समस्या लंबित है, वे शिविर में अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

मौके पर ही होगा समस्याओं का निष्पादन

उन्होंने बताया कि शिविर में मुआवजा भुगतान, भू-अर्जन अभिलेख, खाता-प्लॉट में त्रुटि, भुगतान में विलंब सहित अन्य लंबित मामलों की सुनवाई कर मौके पर ही समाधान का प्रयास किया जाएगा. इसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे.

प्रशासन ने प्रभावित रैयतों से अपील की है कि वे भूमि से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि और समय पर शिविर में पहुंचे, ताकि उनकी समस्याओं का त्वरित निष्पादन किया जा सके. अधिक से अधिक रैयतों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की गई है.

Also Read : चतरा गार्ड हत्याकांड : JDU विधायक के बेटे रॉकी यादव और सरकारी गार्ड हिरासत में, मां के सरकारी बॉडीगार्ड को लेकर घूमने का आरोप


विज्ञापन
Deepak Kumar Gupt

लेखक के बारे में

By Deepak Kumar Gupt

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन