भोजपुर: सवारियों से भरी ऑटो अनियंत्रित होकर पलटी, तीन जख्मी

Updated:
विज्ञापन

जख़्मी का फोटो | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भोजपुर के सिकरहटा थाना क्षेत्र में एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पटना रेफर किया गया, जबकि दो अन्य को मामूली चोटें आईं.

विज्ञापन

आरा. जिले के सिकरहटा थाना क्षेत्र के देवचंदा गांव के समीप सोमवार की सुबह सवारियों से भरी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गयी. हादसे में ऑटो पर सवार एक अधेड़ गंभीर रूप से जख्मी हो गये, जबकि दो अन्य लोग आंशिक रूप से घायल हो गये. गंभीर रूप से घायल अधेड़ को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पटना रेफर कर दिया गया.

विज्ञापन

पीरो जाने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, घायलों में तरारी थाना क्षेत्र के बड़का गांव निवासी हलकोरी साव के 50 वर्षीय पुत्र मुन्ना साव शामिल हैं. घायल के परिजनों ने बताया कि सोमवार की सुबह मुन्ना साव गांव से ऑटो से पीरो जा रहे थे. इसी दौरान देवचंदा गांव के समीप ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गयी.

हादसे में तीन लोग हुए जख्मी

ऑटो पलटने से उसमें सवार तीन लोग जख्मी हो गये. इनमें मुन्ना साव को गंभीर चोटें आयीं, जबकि दो अन्य यात्रियों को आंशिक रूप से चोट लगी. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी. गंभीर रूप से घायल मुन्ना साव को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन