भोजपुर में सड़क पर गिरे बिजली के तार ने ली युवक की जान, सदर अस्पताल लाने के दौरान मौत

Updated:
विज्ञापन

मृतक अनुराग कुमार की फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भोजपुर के नरही गांव में बाजार से लौट रहे 25 वर्षीय बीए छात्र अनुराग कुमार की टूटकर गिरे बिजली के तार की चपेट में आने से मौत हो गई. परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. इस घटना से गांव में कोहराम मच गया है.

विज्ञापन

Death by electrocution: चांदी थाना क्षेत्र के नरही गांव में रविवार की रात विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में दम तोड़ दिया. घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गयी.

विज्ञापन

बाजार से घर लौटने के दौरान हुआ हादसा

मृतक की पहचान चांदी थाना क्षेत्र के नरही गांव निवासी मनीष कुमार सिंह के 25 वर्षीय पुत्र अनुराग कुमार के रूप में हुई है. वह बीए का छात्र था और कंपटीशन की तैयारी करता था. मृतक के परिजनों ने दूरभाष पर बताया कि रविवार की रात अनुराग बाजार से घर लौट रहा था. इसी दौरान रास्ते में टूटकर गिरे विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया.

परिजन सदर अस्पताल लेकर पहुंचे

घटना की जानकारी वहां से गुजर रहे ग्रामीण ने परिजनों को दी. सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में अनुराग को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर आये. यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया.

दो भाइयों में बड़ा था अनुराग

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया. बताया जाता है कि अनुराग अपने दो भाइयों में बड़ा था. घटना के बाद उसके घर में कोहराम मच गया. परिवार में मां बच्ची देवी और छोटा भाई अनुपम कुमार हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन