तरारी में प्रधानमंत्री आवास योजना के नये लाभुकों का सत्यापन, 1043 नामों पर लगी मुहर
आमसभा के शामिल ग्रामीण | Prabhat Khabar Network
तरारी प्रखंड की बसौरी पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास प्लस सर्वे-2024 के नए लाभुकों के नामों का सत्यापन किया गया. ग्रामसभा में कुल 1043 नामों को मंजूरी मिली. पात्र लाभुकों को जल्द ही योजना का लाभ मिलेगा.
Pradhan Mantri Awas Yojana: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास प्लस सर्वे-2024 में शामिल नये लाभुकों के नामों के सत्यापन और अनुमोदन को लेकर तरारी प्रखंड की पहली आमसभा बसौरी पंचायत के सिकरौल गांव स्थित मध्य विद्यालय के प्रांगण में हुई. मुखिया शांति देवी की अध्यक्षता में आयोजित ग्रामसभा में कुल 1043 लाभुकों के नामों का सत्यापन कर अनुमोदन किया गया.
करीब 1600 लोगों की हुई थी फोटोग्राफी
मुखिया ने बताया कि आवास प्लस सर्वे-2024 के तहत पंचायत में करीब 1600 लोगों की फोटोग्राफी कर नाम जोड़ने की प्रक्रिया की गयी थी. विभिन्न स्तरों पर हुई जांच के बाद करीब 557 लोगों के नाम सूची से हटा दिये गये. इनमें खासकर वैसे लोग शामिल थे, जिनकी निर्धारित दो बार की जगह केवल एक बार फोटोग्राफी हुई थी.
पात्र लाभुकों को आगे मिलेगा योजना का लाभ
ग्रामसभा में आवास सहायक, पंचायत सचिव, स्वच्छता पर्यवेक्षक, बसौरी पंचायत मुखिया प्रतिनिधि सह पैक्स अध्यक्ष अनिल कुमार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे. लाभुकों के नामों के अनुमोदन के बाद पात्र लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी.
23 सितंबर को छह पंचायतों में होगी आमसभा
तरारी प्रखंड की अन्य छह पंचायतों में 23 सितंबर को आमसभा आयोजित की जानी है. इन आमसभाओं में भी आवास प्लस सर्वे-2024 में शामिल लाभुकों के नामों का सत्यापन और अनुमोदन किया जायेगा.
वीकेएसयू में विश्व अल्जाइमर दिवस पर विशेष व्याख्यान, बीमारी के लक्षण व बचाव पर हुई चर्चा
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए