भोजपुर में करंट ने ली दो जिंदगियां, खेत में सिंचाई कर रहे व्यक्ति और युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन

शवों का सदर अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भोजपुर जिले के आयर और तरारी थाना क्षेत्रों में बिजली के करंट से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. हदियाबाद गांव में खेत में सिंचाई कर रहे एक अधेड़ किसान और कपूर डीहरा गांव में बिजली का तार जोड़ रहा एक युवक अपनी जान गंवा बैठा. दोनों घटनाओं के बाद मृतकों के परिवारों में मातम पसर गया है.

विज्ञापन

Arrah News : भोजपुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में करंट की चपेट में आने से अधेड़ समेत दो लोगों की मौत हो गई. पहली घटना जिले के आयर थाना क्षेत्र के हदियाबाद गांव की है. जहां बुधवार की शाम खेत में सिंचाई करने गए एक अधेड़ की मौत हो गई.

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मृतक आयर थाना क्षेत्र के हदियाबाद गांव निवासी स्व. भुवनेश्वर सिंह के 55 वर्षीय पुत्र जितेंद्र सिंह हैं. वह पेशे से किसान थे.

इधर, मृतक के परिजन राजकुमार ने बताया कि बुधवार की शाम वह खेत में बोरिंग से सिंचाई कर रहे थे. उसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले आए. जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया.

तार जोड़ने के दौरान युवक की हुई मौत

जबकि दूसरी घटना तरारी थाना क्षेत्र के कपूर डीहरा गांव की है. जहां बुधवार की शाम करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार मृतक तरारी थाना क्षेत्र के कपूर डीहरा गांव निवासी राजकुमार यादव का 18 वर्षीय पुत्र रौशन यादव है.

इधर, मृतक के परिजन ने बताया कि वह घर के बाहर बिजली का तार जोड़ रहा था. उसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. सूचना पाकर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

बताया जाता है कि मृतक जितेंद्र सिंह के परिवार में पत्नी व दो पुत्र विकास एवं रूपेश हैं. जबकि मृतक रौशन कुमार अपने दो भाइयों में बड़ा था. उसके परिवार में मां कुसुम देवी एवं एक छोटा भाई रंजन यादव उर्फ खकू यादव है.

घटना के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया है. उनके परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Also Read : चतरा गार्ड हत्याकांड : JDU विधायक के बेटे रॉकी यादव और सरकारी गार्ड हिरासत में, मां के सरकारी बॉडीगार्ड को लेकर घूमने का आरोप


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन