वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 02 Apr 2026 7:42 PM

विज्ञापन

पुलिस ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई

विज्ञापन

पलासी. पलासी पुलिस ने बुधवार की रात्रि गुप्त सूचना के आधार पर विभिन्न कांडों के वांछित अभियुक्त को पलासी थाना क्षेत्र के मनीर चौक से गिरफ्तार कर लिया गया. साथ ही विभिन्न मंदिरों में चोरी की गयी सामग्री भी बरामद किया गया. गिरफ्तार अभियुक्त टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र के दहीभात हाट गांव का रहने वाला बताया जा रहा है. इस संबंध में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी मो नौशाद के विरुद्ध पलासी थाना में दर्ज अप्राथमिक संख्या 30/26 के अभियुक्त हैं. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी के पास से विभिन्न मंदिरों में चोरी की गयी सामान व बाइक बरामद की गयी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध जोकीहाट थाना में एक, टेढ़ागाछ थाना में 07 मामला दर्ज है. वहीं गिरफ्तार आरोपी से आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन