जनजातीय गरिमा उत्सव संपन्न, 267 आवेदनों का हुआ निष्पादन

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 25 May 2026 6:33 PM

विज्ञापन

लोगों की शिकायतों व समस्याओं का किया समाधान

विज्ञापन

जनजातीय टोलों में विशेष शिविर के माध्यम से सुलझायी गयीं लोगों की समस्याएं अररिया. जिले में 18 से 25 मई तक आयोजित जन भागीदारी-सबसे दूर, सबसे पहले की थीम पर जनजातीय गरिमा उत्सव सोमवार को सफलता पूर्वक संपन्न हुआ. इस मौके पर डीएम विनोद दूहन की अध्यक्षता में प्रेस ब्रीफिंग का कार्यक्रम का आयोजन समाहरणालय स्थित आत्मन सभागार में किया गया. इस क्रम में डीएम ने इस उत्सव के दौरान आयोजित विभिन्न कार्यक्रम व इससे जुड़ी उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जनजातीय गरिमा उत्सव के तहत जिले के पलासी प्रखंड अंतर्गत पांच पंचायतों के अंतर्गत जनजाति बाहुल्य टोलों को चिह्नित किया गया था. इस विशेष अभियान के क्रम में जनजाति बाहुल्य दस टोलों में मेडिकल कैंप, पौधरोपण, दीवार लेखन, क्षेत्र भ्रमण सहित अन्य कई गतिविधियों का आयोजन किया गया. सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाकों में बसे वंचित परिवारों तक केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित इस अभियान के 21 से 23 मई तक लगाये गये विशेष शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा लोगों की शिकायत व समस्याओं का समाधान किया गया. कई महत्वपूर्ण आवेदनों का निष्पादन किया गया. अभियान के दौरान कुल 525 प्रतिभागियों ने भाग लिया. शिविरों में प्राप्त 322 आवेदनों में से 267 आवेदनों का निष्पादन किया गया जबकि शेष 55 आवेदनों पर कार्रवाई प्रक्रियाधीन है. इस क्रम में जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारी व पंचायत स्तरीय कर्मियों को निर्देश दिया कि लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाये. ताकि पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके. इस मौके पर जिला कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, पंचायत स्तरीय कर्मी, विकास मित्र सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन