ट्रक से 2859 लीटर विदेशी शराब जब्त

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 25 May 2026 5:57 PM

विज्ञापन

पुलिस ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई

विज्ञापन

जोकीहाट. जोकीहाट थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नेशनल हाईवे 327 ई भेभड़ा चौक फ्लाईओवर के पास एक ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है. इस कार्रवाई में पुलिस ने भाग रहे ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया. जब्त ट्रक से 2859 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी. थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा के नेतृत्व में अनि सुभाष चंद्रा व पुलिस बल द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि एक ट्रक में शराब की खेप बंगाल से अररिया की ओर लायी जा रही है. सूचना के सत्यापन के बाद भेभड़ा चौक फ्लाईओवर के पास ट्रक संख्या बीआर 01 जीसी 8759 को रोककर तलाशी ली गयी. पुलिस ने मौके से ट्रक चालक दीपक कुमार को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार चालक की पहचान दीपक कुमार, पिता सुरेश राय, निवासी पातेपुर, जिला वैशाली बिहार के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलने पर एसडीपीओ सुशील कुमार भी जोकीहाट थाना पहुंचे और मामले की जानकारी ली. उन्होंने मीडिया को बताया कि गिरफ्तार चालक से पूछताछ की जा रही है तथा शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए इनपुट जुटाये जा रहे हैं.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन