कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 25 May 2026 6:41 PM
कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान के तहत हुई बैठक
नरपतगंज. कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक हुई. जबकि यह बैठक नरपतगंज हॉस्पिटल चौक स्थित वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मो हारुन के निवास स्थान पर की गयी. इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष नश्तर आजाद उर्फ मुन्ना ने की.बैठक के दौरान संगठन के मजबूती पर बल के साथ-साथ कई मुद्दों पर विचार किया गया. हालांकि बैठक के दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने व कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा की गयी. इस मौके पर पर्यवेक्षक असगर अली पीटर ,नैय्यर मसूद, जिलाध्यक्ष मासूम रजा, जेडी यादव, वरिष्ठ नेता मो हारून, प्रखंड अध्यक्ष नश्तर आजाद उर्फ मुन्ना, निरंजन सिंह, नरेश पासवान, मो मिसकन, शैलेंद्र राय, मो जाहिद, अयान कौसर सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










