23 पैक्सों में छह फरवरी को होगा मतदान

Published by : PRAPHULL BHARTI Updated At : 22 Jan 2026 6:52 PM

विज्ञापन

चुनाव को लेकर चल रही तैयारी

विज्ञापन

अररिया. जिले में पांच प्रखंडों के 23 पैक्सों में आगामी 06 फरवरी को होने वाले चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारी युद्धस्तर पर जारी है. निष्पक्ष व शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी से प्राप्त दिशा निर्देश के आलोक में जरूरी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. मालूम हो कि जिले के 05 प्रखंड अंतर्गत 23 पैक्सों में आगामी 06 फरवरी को चुनाव होना है. पैक्स चुनाव को लेकर घोषित कार्यक्रम के तहत इसके लिए नामांकन की तिथि 21 व 22 जनवरी 2026 निर्धारित है. नामांकन पत्रों की संवीक्षा 24 व 25 जनवरी को की जायेगी. नाम वापसी की अंतिम तिथि 29 जनवरी निर्धारित है. उसी दिन अभ्यर्थियों के बीच प्रतीक चिह्न भी आवंटित किया जायेगा. पैक्स चुनाव के तहत 06 फरवरी को मतदान होना है. मतपत्रों की गिनती के लिए 09 फरवरी की तिथि निर्धारित है. पैक्स चुनाव की प्रक्रिया सफलता पूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रखंडवार विभिन्न कोषांगों का गठन किया गया है. इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी विनोद दूहन के निर्देश पर सभी प्रखंडों में मतदान भवनों की व्यवस्था, मतदान कर्मियों का जरूरी प्रशिक्षण सहित अन्य आवश्यक कार्य पूरे कर लिए गये हैं. जिले के 05 प्रखंड अंतर्गत 23 पैक्सों के रिक्त पदों पर चुनाव होना है. इसमें नरपतगंज के 01, अररिया प्रखंड के 08, कुर्साकांटा के 04, फारबिसगंज के 06 व सिकटी प्रखंड में 04 पैक्सों में चुनाव होना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन