वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विष्णु यज्ञ प्रारंभ

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 19 Mar 2026 6:38 PM

विज्ञापन

यज्ञ से माहौल हुआ भक्तिमय

विज्ञापन

फारबिसगंज. श्री श्री 1008 श्री विष्णु यज्ञ समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मानव कल्याणार्थ व विश्व शांति के लिए आयोजित 11 दिवसीय श्री विष्णु विराट रूप का दर्शन, मानस यज्ञ व संकीर्तन स्थानीय केसरी टोला में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ प्रारंभ हो गया. यज्ञ प्रारंभ होते ही भक्तों की भीड़ यज्ञस्थल पर जुटने लगी. जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया. 11 दिवसीय इस धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के जाने-माने विद्वान व पंडित राम प्रसाद न्योपाने के अगुवाई में मुख्य यजमान विनोद गुप्ता, पत्नी सुनिता गुप्ता के द्वारा पूजा-अर्चना की जा रही है. मौके पर भगवान विष्णु सहित एक दर्जन विभिन्न देवी- देवताओं की प्रतिमा स्थापित की गई है. मानस यज्ञ प्रारंभ होने के साथ ही संकीर्तन व हवन कार्य का शुभारंभ हो गया. यज्ञ का समापन आगामी 09 अप्रैल को होगा. इस दिन शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन