47.72 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 17 Apr 2026 7:02 PM

विज्ञापन

पुलिस ने दोनों युवकों को न्यायिक हिरासत भेज दिया

विज्ञापन

भरगामा. गुरुवार देर रात थानाध्यक्ष राजेश कुमार को गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के शंकरपुर में सूखा नशे के तस्कर काफी सक्रिय हो गये हैं. सूचना के सत्यापन के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया. इस टीम में एसआइ नितेश सिंह, एसआइ रौशन कुमार व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. टीम ने योजनाबद्ध तरीके से रात्रि छापेमारी अभियान चलाया. छापेमारी के दौरान थाना क्षेत्र के शंकरपुर वार्ड संख्या 01 से कृष्ण नारायण यादव के पुत्र नीतीश कुमार व योगानंद यादव के पुत्र सुनील यादव को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने आरोपी के पास से कुल 47.72 ग्राम स्मैक बरामद किया. बताया गया कि गिरफ्तारी से पहले पुलिस ने चारों ओर से घेराबंदी कर दी थी. कार्रवाई के दौरान लाल रंग के साबुन के डिब्बे में छिपाकर रखी गयी स्मैक व माचिस के डिब्बों में पैक 17 पुड़िया स्मैक भी बरामद किया गया. पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर दोनों युवकों को न्यायिक हिरासत भेज दिया.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन