58.19 स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Published by : PRAPHULL BHARTI Updated At : 16 Apr 2026 8:48 PM

विज्ञापन

दोनों तस्करों पर दर्ज की प्राथमिकी

विज्ञापन

अररिया. पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार के निर्देश पर सिमराहा व आरएस थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में विशेष समकालीन अभियान चलाया. इस दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर सिमराहा व आरएस थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्मैक की बरामदगी करते हुए दो तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार स्मैक की मात्रा कुल 58.19 ग्राम जब्त की गई है. साथ ही दोनों तस्कर के पास से डिजिटल तराजू भी बरामद किया गया. गिरफ्तार तस्कर मुन्नी देवी पति स्व चंदन कुमार मेहता व परवेज बताया गया. दोनों तस्कर पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरएस थाना पुलिस द्वारा न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन