ePaper

खबासपुर में दो बाइकों की टक्कर में दो की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Updated at : 18 May 2025 8:13 PM (IST)
विज्ञापन
खबासपुर में दो बाइकों की टक्कर में दो की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

प्रखंड के सिमराहा थाना क्षेत्र खवासपुर सौरगांव के बीच कुर्साकांटा-खवासपुर मार्ग पर रविवार को दो बाइकों के बीच आमने सामने की हुई टक्कर में बाइक सवार दो व्यक्ति की मौत हो गयी

विज्ञापन

फारबिसगंज. प्रखंड के सिमराहा थाना क्षेत्र खवासपुर सौरगांव के बीच कुर्साकांटा-खवासपुर मार्ग पर रविवार को दो बाइकों के बीच आमने सामने की हुई टक्कर में बाइक सवार दो व्यक्ति की मौत हो गयी व दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि रविवार को कुर्साकांटा-खवासपुर मार्ग पर सौरगांव के समीप दो बाइकों की टक्कर में घायल तीन लोगों को इलाज के लिये स्थानीय लोगों ने अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल बाइक सवार एक व्यक्ति 50 वर्षीय पातो मियां पिता मो तस्लीम डहुआबाड़ी वार्ड 03 कुर्साकांटा को बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया. जबकि गंभीर रूप से घायल बाइक सवार एक व्यक्ति का इलाज जारी रहा. वहीं गंभीर रूप से घायल बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत इलाज के दौरान हो गयी. अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, मृतक व घायल दोनों ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के झमटा वार्ड 01 का निवासी बताया जाता है. वहीं घटनास्थल पर गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को लोग इलाज के लिये सदर अस्पताल अररिया ले गये. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक का नाम 45 वर्षीय अशोक यादव पिता बहादुर यादव फुलवाड़ी बखरी कुर्साकांटा निवासी बताया जाता है. इधर, घटना की सूचना मिलते ही सिमराहा थाना के अनि मनीष कुमार, मदन कुमार पुलिस बलों के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन