296 लीटर शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

यह कार्रवाई जहानपुर के समीप वाहन चेकिंग के दौरान की गयी
जोकीहाट. जोकीहाट पुलिस ने गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर हाइवे 327 ई पर भट्टा चौक जहानपुर के निकट वाहन तलाशी के दौरान 296 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. जोकीहाट पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि चार पहिया वाहन से अवैध विदेशी शराब की खेप ले जाई जा रही है. सूचना के आधार पर जोकीहाट पुलिस ने भट्टा चौक के समीप वाहन चेकिंग शुरू किया. इसी दौरान एक संदिग्ध चार पहिया वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली गयी. तलाशी के दौरान वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई. जब्त शराब को थाना लाकर गिनती की गई जिसमें कुल 296 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई. पुलिस ने मौके से वाहन पर सवार तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्करों की पहचान शक्ति कुमार साह पिता मंथलाल साह, मिस्बाह-उल-हक उर्फ चांद पिता मोतीउर्हमान व विकास कुमार पिता गोपाल शर्मा तीनों साकिन दर्शना, थाना जोकीहाट, जिला अररिया के रूप में हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




