समपार फाटक पर जाम रहने से डेढ़ घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रही ट्रेन, यात्री परेशान
Published by : PRAPHULL BHARTI Updated At : 13 Apr 2026 8:29 PM
आरओबी निर्माण कार्य को लेकर लगा जाम
फारबिसगंज. फारबिसगंज सुभाष चौक पर स्थित रेलवे संपार फाटक केजे 65 पर सोमवार को लगे भीषण जाम के कारण लगभग डेढ़ घंटे तक समपार फाटक के नहीं गिर पाने के कारण कटिहार से जोगबनी जा रही डेमू यात्री ट्रेन संख्या 75753 फारबिसगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 01 पर लगभग डेढ़ घंटे तक खड़ी रही. जिससे कि उक्त ट्रेन से यात्रा कर रहे यात्री परेशान रहे. बताया जाता है कि सुभाष चौक पर चल रहे आरओबी के निर्माण कार्य को लेकर सोमवार को सुभाष चौक पर लगी भीषण जाम के कारण रेलवे संपार फाटक केजे 65 पर ड्यूटी पर तैनात गेटमैन रेलवे संपार फाटक को गिराने के लिए काफी परेशान रहे. जाम के कारण रेलवे फाटक के नही गिर पाने के कारण कटिहार से जोगबनी जा रही डेमू यात्री ट्रेन फारबिसगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 01 पर खड़ी रही. सुबह लगभग 09: 22 मिनट पर पहुंची ट्रेन प्लेटफार्म पर खड़ी रही. लगभग डेढ़ घंटा के बाद जाम हटने व गेटमैन के द्वारा रेलवे संपार फाटक को गिराने के बाद ट्रेन जोगबनी के लिए प्लेटफार्म से प्रस्थान किया. इस दौरान ना केवल यात्री बल्कि स्टेशन मास्टर व स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात टीसी भी परेशान रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










