चोर को पकड़ कर किया पुलिस के हवाले

बर्तन व कपड़े की कर रहा था चोरी
अररिया. नगर थाना क्षेत्र के शिवपुरी वार्ड संख्या 09 में घर के मालिक ने स्थानीय लोगों की मदद से घर में चोरी करते हुए एक चोर को पकड़ लिया. इसके बाद नगर थाना पुलिस को सूचना दी. इसमें मौके पर मौजूद शिवपुरी निवासी समाजसेवी नन्हे प्रियदर्शी ने बताया कि शिवपुरी वार्ड संख्या 09 के सड़क संख्या 05 निवासी शिक्षक सुशील के घर में कपड़ा व बर्तन की चोरी करते हुए एक चोर को स्थानीय लोगों की मदद से घर के मालिक ने पकड़ा. इसके बाद नगर थाना पुलिस को सूचना दी गयी है. जिसमें मौके पर गश्ती वाहन में सअनि अजय कुमार यादव ने पहुंचकर उक्त आरोपित चोर को अपने साथ नगर थाना ले गयी. बताया गया कि आरोपित चोर सिमराहा थाना क्षेत्र का मदारगंज निवासी पंकज पासवान है. जो घर में प्रवेश कर बर्तन व कपड़े चोरी करते पकड़ा गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




