अधिक से अधिक लाभुकों को दें योजना का लाभ : डीएम

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 29 May 2026 7:22 PM

विज्ञापन

जिले के अधिक से अधिक लाभुकों तक योजना लाभ पहुंचाने का निर्देश

विज्ञापन

कुटीर ज्योति व पीएम सूर्य घर योजना की प्रगति की डीएम ने की समीक्षा अररिया. जिले में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर गठित जिलास्तरीय समिति की बैठक डीएम विनोद दूहन की अध्यक्षता में की गयी. समाहरणालय स्थित परमान सभागार में आयोजित इस बैठक में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरेलू उपभोक्ताओं की छतों पर सोलर पैनल अधिष्ठापन व कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के लिए मुफ्त सोलर पैनल लगाने संबंधी मामलों की प्रगति की गहन समीक्षा की गयी. बैठक में बताया गया कि विद्युत प्रमंडल अररिया व फारबिसगंज में कुटीर ज्योति योजना के तहत 6293 व पीएम सूर्य घर योजना के तहत 1711 आवेदन प्राप्त हुए हैं. जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों के आधार पर जल्द वेंडर चयन की प्रक्रिया पूरी की जाये. उन्होंने अधिक से अधिक लाभुकों को इस योजना का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया. जिलाधिकारी ने सोलर पैनल अधिष्ठापन के लिए बैंक ऋण उपलब्ध कराने के लिए संबंधित शाखा प्रबंधकों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने का निर्देश दिया. योजना की समीक्षा की करते हुए जिलाधिकारी विनोद दूहन ने कहा कि स्थानीय वार्ड सदस्य, मुखिया, व मीटर रीडर के माध्यम से लोगों को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति जागरूक किया जाये. कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के लिये प्रखंडवार जीविका समूहों के माध्यम से सहमति पत्र प्राप्त करने के मामले में प्रगति की भी जिलाधिकारी ने गहन समीक्षा की. जिलाधिकारी ने कहा कि लोगों को अपनी ऊर्जा संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए सोलर पावर के इस्तेमाल को प्रमुखता से अपनाना चाहिये. जिलाधिकारी ने बड़े तालाबों के ऊपर सोलर पैनल के अधिष्ठापन व नीचे मछली पालन को बढ़ावा देने की प्रक्रिया को बढ़ावा देने के लिये जिले में उपलब्ध संभावनाओं को तलाशते हुए इसे बढ़ावा देने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया. बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष आफताब अजीम उर्फ पप्पू, नगर परिषद अध्यक्ष विजय कुमार मिश्रा, अररिया व फारबिसगंज के विद्युत कार्यपालक अभियंता, जिला विकास प्रशाखा के प्रभारी पदाधिकारी सहित संबंधित अन्य अधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन