छात्राओं व शिक्षकों को पॉक्सो एक्ट की दी जानकारी
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 29 May 2026 6:09 PM
कन्या विद्यालय में जागरूकता शिविर का आयोजन
परवाहा. रानीगंज कन्या आवासीय विद्यालय रानीगंज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शुक्रवार को जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में छात्राओं व शिक्षकों को पॉक्सो एक्ट के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी व बच्चों को यौन शोषण से बचाव के उपाय बताये गये. शिविर में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ता मो अफसर अली अंसारी ने कहा कि यह विशेष कानून 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को यौन शोषण, उत्पीड़न व दुष्कर्म जैसे अपराधों से सुरक्षा प्रदान करता है. इस कानून के तहत पीड़ित बच्चों के संरक्षण, उपचार, परामर्श व दोषियों के लिए कठोर सजा का प्रावधान किया गया है.उन्होंने कहा कि अभिभावकों व शिक्षकों की जिम्मेदारी है कि वे बच्चों को उनके अधिकारों , कानूनी सुरक्षा संबंधी जानकारी दें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में समय रहते उचित कदम उठाया जा सके. मौके पर प्रधानाध्यापक जीतेंद्र कुमार, शिक्षक अभिषेक कुमार, पूनम कुमारी सहित दर्जनों शिक्षक व छात्राएं मौजूद थीं. कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को जागरूक कर सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










